पूर्व सीएम ने कांग्रेसियों को संबोधित किया

पूर्व सीएम ने कांग्रेसियों को संबोधित किया

इटारसी। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर प्रदेशभर के कांग्रेसियों को संबोधित किया। श्री नाथ ने युवाओं को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के आधुनिक भारत के निर्माण में दिये योगदान को बताया और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए युवाओं से हमेशा तत्पर रहने को कहा।

राजीव गांधी की जन्म जयंती को आज सद्भावना दिवस के तौर पर मनाया गया। युवाओं के लाइव संबोधन को आज इटारसी में नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, सम्राट तिवारी, विक्रमादित्य तिवारी, सौम्या दुबे, राहुल दुबे, सतीश बैस सहित अनेक युवा कार्यकर्ताओं ने देखा।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!