---Advertisement---

सड़क निर्माण की मांग लेकर मंत्री से मिले पूर्व नपाध्यक्ष

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

होशंगाबाद। नर्मदापुरम प्रभारी मंत्री कमल पटेल से भेंट कर जनपद अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोलंकी के साथ पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने बहु प्रतीक्षित  इटारसी रोड नेशनल हाईवे 69 से रैसलपुर और बाबई रोड से निमसाड़िया पहुंच मार्ग के डामरीकरण के लिए तथा बाबई नाका नर्मदापुरम से मालाखेड़ी होते हुए रायपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए कार्यवाही हेतु निवेदन किया।

इस अवसर पर नरेन्द्र सोलंकी, सुधीर गौर उपस्थित रहे। मंत्री श्री पटेल ने शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राशि न होने पर राशि उपलब्ध कराने के लिए भी कार्यवाही करेंगे।
ज्ञातव्य है कि उपरोक्त रोड पिछले 6 वर्षों से जीर्णोद्वार की राह तक रही है। तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह द्वारा इसकी स्वीकृति प्रदान करने के उपरांत विभाग द्वारा राशि का अभाव बता कर रोड निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव से भी इस रोड के लिए चर्चा कर शीघ्र निर्माण हेतु निवेदन किया।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.