---Advertisement---

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा आज कांग्रेस की सदस्यता लेंगे

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – अपने समर्थकों के साथ सदस्यता लेने भोपाल रवाना
  • – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के समक्ष करेंगे कांग्रेस ज्वाइन

इटारसी। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) से दो बाद के विधायक गिरिजाशंकर शर्मा (Girijashankar Sharma) ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस (Congress) ज्वाइन करने के संकेत दिये थे। कुछ दिन पूर्व पत्रकार वार्ता में उन्होंने भाजपा छोडऩे की घोषणा की थी, मगर किस पार्टी में जाएंगे इसका खुलासा नहीं किया था। उन्होंने यह अवश्य कहा था कि उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) और दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) से हुई है। लेकिन, यह नहीं कहा था कि वे कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।

पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा ने यह जरूर कहा था कि यदि उनके नाम पर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं होगा तो ही वे चुनाव लड़ेंगे या कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। अपनी घोषणा के बाद आज सुबह गिरिजाशंकर शर्मा कांग्रेस की सदस्यता लेने अपने सैंकड़ों समर्थकों के साथ भोपाल (Bhopal) रवाना हो गये हैं। आज सुबह पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा नर्मदा की पूजा अर्चना करने के बाद अपने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समर्थकों के साथ भोपाल के लिए रवाना हो गये हैं। सूत्र बताते हैं कि श्री शर्मा के साथ कई वर्तमान जनप्रतिनिधि और पूर्व पार्षद, कई पार्टी पदाधिकारी भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। उनके साथ कारों की बड़ी संख्या है, जिसमें कार्यकर्ता गये हैं।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.