इटारसी। पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता गिरजाशंकर शर्मा ने सोमवार को इटारसी कृषि उपज मंडी और सरकारी खरीदी केंद्रों का दौरा कर किसानों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान पाया गया कि स्लॉट बुकिंग न होने के कारण किसान सरकारी केंद्रों पर फसल नहीं बेच पा रहे हैं और मंडी में मात्र 2450 रुपए के कम दाम पर गेहूं बेचने को मजबूर हैं। साथ ही खरीदी केंद्रों पर जगह की कमी और एफसीआई द्वारा गेहूं रिजेक्ट किए जाने जैसी अव्यवस्थाएं भी सामने आईं।
प्रशासन को बुधवार तक का अल्टीमेटम
श्री शर्मा ने तत्काल इटारसी एसडीएम नीलेश शर्मा से चर्चा कर समस्याओं के निराकरण की मांग की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बुधवार तक व्यवस्थाएं नहीं सुधरीं, तो गुरुवार को पुन: निरीक्षण किया जाएगा और किसान हित में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर मयूर जायसवाल पूर्व अध्यक्ष नगर कांग्रेस, अजय सैनी पूर्व अध्यक्ष होशंगाबाद नगर कांग्रेस, सौम्य दुबे युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष, गौरव चौधरी जिला उपाध्यक्ष, गोल्डी बैस पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, प्रतीक मालवीय एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, प्रणीत मिश्रा, हिमांशु बाबू अग्रवाल, विशाल बड़कुर, अभय सैनी, कपिल यादव, गोवर्धन यादव, हिमांशु चौधरी और सूरज तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।










