पूर्व नगर पालिका एवं सुधार न्यास अध्यक्ष अनिल अवस्थी का निधन

Post by: Rohit Nage

इटारसी। स्व. बालमुकुंद अवस्थी के पुत्र, स्व. अरविंद अवस्थी के छोटे भाई, स्व. अविनेश अवस्थी, आनंद अवस्थी के बड़े भाई विजेंद्र अवस्थी (मोंटू) के पिताजी एवं सत्येन्द्र अवस्थी बबलू के चाचा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व सुधार न्यास अध्यक्ष अनिल अवस्थी का स्वर्गवास आज शाम हृदयगति रुक जाने से हो गया है।

उनकी अंतिम यात्रा उनके निजी निवास मालवीय गंज से कल 20 अप्रैल 24 दिन शनिवार को प्रात: 10 बजे निकली जाएगी। श्री अवस्थी इन दिनों पार्टी के प्रचार में लगे थे। आज शाम उनका अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके निधन पर राजनैतिक दलों के नेताओं, गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!