---Advertisement---
mayank mehto (2)
PlayPause
previous arrow
next arrow
1003320064 (1)
previous arrow
next arrow

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। देश आज 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) को याद कर रहा है। आज उनकी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इटारसी नगर मंडल और पुरानी इटारसी नगर मंडल ने कार्यक्रम आयोजित किये। इस मौके पर वृद्धजनों को फल वितरित किये तो बुजुर्गों का फूलमाला पहनाकर एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान भी किया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल इटारसी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती के अवसर पर न्यास कॉलोनी स्थित वृद्धााश्रम अपनाघर में फल वितरण किये। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जगदीश मालवीय, राकेश जाधव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, भाजपा के नगर महामंत्री राहुल चौरे, मोहित मैना, नगर उपाध्यक्ष अभिषेक सोनी, अभिनव शर्मा, शैलेंद्र दुबे, नगर मंत्री ऋषभ दुबे, नगर मंत्री विधि पचौरी, सीमा सोनी, मंत्री गीता पटेल, विमला अहिरवार, युवा मोर्चा महामंत्री गोपाल शर्मा, भाजपा सह कार्यालय मंत्री रिक्की बलेचानी, मनीष यादव, शिवम ठाकुर, अनमोल डागर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बुजुर्गों का सम्मान किया
25 it 7
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर वार्ड 06 में हुए कार्यक्रम में वार्ड में निवासरत बुजुर्गों का माला श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस मौके पर सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती ममता मालवीय, भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य शशांक मालवीय, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी रौनक मालवीय, किशोर चौरे, मुमताज़ बी, रूपसिंह ठाकुर, अनिता सैनी, युवा, मातृशक्ति एवं वार्ड के बुजुर्ग मौजूद रहे।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

[adrotate banner="5"]

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.