इटारसी मां नर्मदा स्कूल में स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निर्मल सिंह राजपूत, पार्षद एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि ने माता सरस्वती व गणेश भगवान की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया।
वाइस प्रिंसिपल साक्षी भारद्वाज ने कार्यक्रम की प्रासंंगिता एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला। स्कूल संचालक दीपक अग्रवाल ने मां नर्मदा स्कूल की 2008 से अभी तक की उन्नति की यात्रा को विस्तृत रूप से रखा। इस वर्ष से प्रारंभ विशेष रूप से तैयार खेल मैदान व अन्य सुविधाओं के साथ-साथ कराए जाने वाली विभिन्न एक्टिविटी के बारे में बताया। स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमें कक्षा नर्सरी से सातवीं तक के सभी बच्चे सम्मिलित हुए। कक्षा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी के बच्चों द्वारा सुंदर कविताएं प्रस्तुत की गयी।
कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया एवं कक्षा चौथी से सातवीं तक के बच्चों ने स्कूल चले हम नृत्य प्रस्तुत किया। इन प्रस्तुतियों को देखने आए अभिभावकों एवं अतिथियों ने बहुत इंजॉय किया। मुख्य अतिथि निर्मल सिंह राजपूत ने संतुलित आहार व्यायाम बच्चों के बौद्धिक विकास एवं बच्चों की उन्नति में अभिभावकों का क्या रोल होना चाहिए, इस पर अपने विचार रखते हुए मां नर्मदा स्कूल को एक आदर्श स्कूल के रूप में कार्य करने पर बधाई प्रेषित की। स्कूल संचालक श्रीमती अनीता अग्रवाल एवं प्राचार्य कृति अग्रवाल ने भी बच्चों को आशीर्वाद देकर अतिथि एवं अभिभावकों का आभार प्रदर्शन किया।











