इटारसी। सिटी थाना अंतर्गत पिछले चौबीस घंटे में सट्टे का एक और आम्र्स एक्ट के चार प्रकरण बने हैं। पुलिस ने सब्जी मंडी से दो, नाला मोहल्ला और मुरारी किराना के पीछे से एक-एक व्यक्ति को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया तो वहीं टपरिया मोहल्ला से एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक अग्रवाल की पानी की दुकान के पास सब्जी मंडी से भय्यू उर्फ शफीक पिता गफ्फार खां 28 वर्ष निवासी सूरजगंज को और यहीं सब्जी मंडी के एक अन्य स्थान से रामफल पिता बालकिशन अहिरवार 35 वर्ष को धारदार चाकू लेकर घूमते गिरफ्तार किया है। इसी तरह से नाला मोहल्ला से उमेश पिता रामप्रसाद मेहरा 21 वर्ष, निवासी नाला मोहल्ला को और मुरारी किराना के पीछे से रेहान पिता साबिर अली 30 वर्ष को चाकू लेकर घूमते पकड़ा है। सभी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने टपरिया मोहल्ला से साजिद पिता जहूर खान 30 वर्ष निवासी टपरिया मोहल्ला को सट्टा पर्ची और 550 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है।
चौबीस घंटे में चार आम्र्स एक्ट, एक सट्टे के प्रकरण बने

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement









