इटारसी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम नया जामुनडोल में दबिश देकर ताश के पत्तों पर जुआ खेल रहे चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
केसला थाना पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे पुलिस टीम ने नया जामुनडोल स्थित गेंदा बारसे के खेत में घेराबंदी की। यहां सार्वजनिक स्थान पर हार-जीत का दांव लगाते हुए अनूप खंडेलवाल 41, विशाल बारसे 42, करण बारसे 22 और गौरी शंकर उइके 30 को पकड़ा गया। सभी आरोपी ग्राम नया जामुनडोल के ही निवासी हैं। पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और नगद बरामद किए हैं।










