इटारसी। शहर के जयप्रकाश नगर निवासी एक बुजुर्ग के बैंक खाते से अज्ञात जालसाज द्वारा धोखाधड़ी कर हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरियादी महाराज कुशवाह 59 वर्ष, पिता घासीराम कुशवाह, निवासी वार्ड नंबर 01, जयप्रकाश नगर, इटारसी के बैंक खाते से किसी अज्ञात आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए 78,500 रुपए निकाल लिए।
यह वारदात 13 जुलाई की शाम 5:20 बजे से लेकर 16 जुलाई की दोपहर 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। फरियादी की शिकायत पर इटारसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात आरोपी की तलाश कर रही है।



























