नर्मदापुरम। नर्मदापुरम की कोतवाली पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में पिछले एक साल से फरार चल रहे आरोपी दिव्यांश गोयल 30 वर्ष, निवासी रसूलिया को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के निर्देशन में की गई है।
क्या था पूरा मामला? नकली मालिक बनकर बेची जमीन
सिरसा (हरियाणा) निवासी आवेदक प्रवेश कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर डेरा सच्चा सौदा की खोजनपुर स्थित 8.40 एकड़ जमीन का नकली मालिक बनकर उसे बेच दिया था।
2022 में दर्ज हुआ था केस: इस शिकायत पर कोतवाली थाने में वर्ष 2022 में धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में संतोष कुमार जैन, शरद सिसोदिया, और कृष्ण कुमार पटेल फिलहाल जमानत पर हैं, जबकि रितेश गौर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस टीम की मुस्तैदी
विगत एक साल से फरार चल रहे मुख्य आरोपी दिव्यांश गोयल को पकड़ने में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव सिंह बुन्देला, उपनिरीक्षक विशाल नागवे और उनकी टीम (प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक मनीष, रामभरोस व अन्य) की मुख्य भूमिका रही।











