इटारसी। चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल भोपाल तथा ओम आंख जांच केंद्र इटारसी के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 21 मई, गुरुवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ओम आंख जांच केंद्र, सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 1, मां शेरावाली माता मंदिर के सामने, इटारसी में होगा।
पूरी तरह नि:शुल्क होगी सुविधा
शिविर में मोतियाबिंद के मरीजों की जांच की जाएगी और ऑपरेशन के लिए चिन्हित मरीजों को बस के माध्यम से चिरायु अस्पताल, भोपाल ले जाया जाएगा। खास बात यह है कि मरीजों के लिए आना-जाना, रहना, भोजन, जांच, दवाइयां और लेंस प्रत्यारोपण की पूरी व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। ऑपरेशन अत्याधुनिक फेको पद्धति (टांका रहित) से किए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी ऑपरेशन की विशेष सुविधा उपलब्ध है।
शिविर में मोतियाबिंद की जांच के अलावा कंप्यूटर द्वारा चश्मे के नंबर की जांच, कांचबिंदु की जांच, भेंगापन और नासूर का परीक्षण भी विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। विशेष रूप से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज के मरीजों के लिए आंखों के पर्दे की जांच की सुविधा भी रहेगी। शिविर के आयोजकों ने अपील की है कि ऑपरेशन के लिए आने वाले मरीज अपने साथ आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड या वोटर कार्ड की छायाप्रति अवश्य लाएं। इन दस्तावेजों के बिना ऑपरेशन संभव नहीं हो सकेगा। इच्छुक मरीज शिविर की तारीख से पहले भी केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं और सीट सुरक्षित कर सकते हैं।
शिविर में डॉ. खालिद खान, डॉ. अनघा चौहान, डॉ. मानसी किसनानी और डॉ. मयंक गुप्ता जैसे नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। अधिक जानकारी या पंजीयन के लिए प्रिंस बेलवंशी 6265483236 या सत्यवीर सिंह 7999563102 से संपर्क किया जा सकता है।










