इटारसी। पूज्य पंचायत सिंधी समाज के अध्यक्ष और वार्ड नंबर 30 के पार्षद धर्मदास मिहानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में, मिहानी परिवार द्वारा कल, 4 सितंबर को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर सिंधु भवन, सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 4 में होगा। इसमें नागरिकों के लिए निशुल्क डायबिटीज और नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
शिविर का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। धर्मदास मिहानी ने नगरवासियों से अपील की है कि जिन्हें भी इन बीमारियों की जांच करवानी है, वे समय पर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।








