इटारसी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं श्री गुरुनानक फ्री डिस्पेंसरी, के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क मधुमेह (डायबिटीज) एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होने जा रहा है।
यह शिविर 26 जुलाई रविवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। शिविर में डायबिटीज मरीजों की आंखों की विशेष जांच एवं परामर्श, ब्लड शुगर की नि:शुल्क जांच, मधुमेह से होने वाली आंखों की समस्याओं जैसे रेटिना संबंधी बीमारियां की स्क्रीनिंग आदि सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सक प्रदान करेंगे।
शिविर में भोपाल के डायबिटिक आई स्पेशलिस्ट एवं रेटिना रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुल चावला और ऑप्टोमेट्रिस्ट दुष्यंत जेठवानी मरीजों की जांच कर उचित परामर्श देंगे। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।



























