इटारसी। शहर के सिंधी कॉलोनी गली नंबर-1 स्थित सेवा सदन आंख जांच केंद्र पर 7 जून रविवार को एक नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बाबा गोदड़ी वाला धाम के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ के विशेष सहयोग से संपन्न होगा।
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा आंखों की संपूर्ण जांच की जाएगी तथा मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उन्हें उचित परामर्श दिया जाएगा। शिविर में मरीजों के लिए चश्मा वितरण, दवाइयां, ऑपरेशन, लेंस, रहने-रुकने की व्यवस्था तथा आने-जाने का संपूर्ण खर्च पूरी तरह से नि:शुल्क रहेगा। बाबा गोदड़ी वाला धाम समिति ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को आंखों से कम दिखाई देता है, पानी आता है या कोई अन्य समस्या है, वे इस शिविर का लाभ अवश्य उठाएं।











