इटारसी। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय भोपाल द्वारा 6 मई 2026 को इटारसी में एक नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सिंधी कॉलोनी की गली नंबर 1 स्थित ‘सेवा सदन आंख जांच केंद्र’ पर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर के दौरान चयनित मरीजों को ऑपरेशन हेतु सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, गांधी नगर (भोपाल) ले जाया जाएगा। यहाँ मरीजों के लिए लेंस प्रत्यारोपण, दवाइयां, काला चश्मा, आवास, भोजन और फल की व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी। विशेष रूप से, आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों के लिए ग्लूकोमा (कांच बिंदु) और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसी जटिल बीमारियों के विशेषज्ञ उपचार की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
संस्थान ने स्पष्ट किया है कि शिविर का लाभ लेने के लिए रोगियों को अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी की फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य होगा।इस पुनीत कार्य में जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति नर्मदापुरम और जीव सेवा संस्थान भोपाल का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन के लिए सन्मुखदास सन्नी चेलानी (9171253078), जय कुमार चेलानी (8319172138), सुमित सेन (7999668009) और सौरभ डोंगरे (9630419439) से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।










