इटारसी। जीनियस प्लेनेट एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित जीनियस प्लानेट स्कूल में विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई। ओम आंख जांच केंद्र, सिंधी कॉलोनी, गली नंबर 1, इटारसी के सहयोग से स्कूल में एक निशुल्क स्कूल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।
इस शिविर में बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें दृष्टि संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक किया। शिविर में दृष्टि रोग विशेषज्ञ सत्यवीर सिंह ने 180 विद्यार्थियों की आँखों की गहन जांच की। जांच के दौरान यह पाया कि 29 विद्यार्थियों में दृष्टि दोष की समस्या है। यह आंकड़ा बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति समय पर ध्यान देने की आवश्यकता को दर्शाता है।
ओम आंख जांच केंद्र के सेंटर डायरेक्टर प्रिंस बेलवंशी ने सभी विद्यार्थियों को आँखों के रोगों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि स्वस्थ आँखों के लिए क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान जीनियस प्लानेट स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, प्राचार्य श्रीमती मनीता सिद्दीकी और समस्त स्कूल स्टाफ ने इस आयोजन में विशेष सहयोग दिया। इस मौके पर ओम आंख जांच केंद्र से प्रिंस बेलवंशी और सेंटर कॉर्डिनेटर कुमारी तनु मैथिल भी उपस्थित रहे।








