इटारसी। सिंधी कॉलोनी स्थित ओम आंख जांच केंद्र द्वारा चिरायु मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद एवं कृत्रिम लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन 27 अप्रैल, सोमवार को होगा।
शिविर में चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए भोपाल भेजा जाएगा। मरीजों का आना-जाना, दवाइयां, ऑपरेशन और लेंस प्रत्यारोपण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। शिविर में आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए भी विशेष ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक है।
आयोजक प्रिंस बेलवंशी एवं ओम आंख जांच केंद्र की टीम ने समस्त इटारसी वासियों से अपील की है कि मरीज इस शिविर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे 27 तारीख से पहले भी ओम आंख जांच केंद्र पर आकर अपनी आंखों की जांच कराके ऑपरेशन हेतु अपना पंजीयन सुरक्षित कर सकते हैं।










