इटारसी। ठंड के दिनों में बच्चों को शीतलहर से बचाने जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है। कल शनिवार से कोई भी स्कूल सुबह 9 बजे के पूर्व संचालित नहीं होगा।
परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबिल अनुसार ही होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश में कहा है कि 14 दिसंबर से कोई भी स्कूल प्रात: 9 बजे के पूर्व प्रारंभ नहीं किये जाएं। कलेक्टर की अनुमति से जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम ने यह आदेश आज शाम जारी किये हैं।











