शनिवार, जून 29, 2024

LATEST NEWS

Train Info

मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनांतर्गत जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर के लिए राशि आवंटित

नर्मदापुरम/इटारसी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) के निर्देशानुसार खुले में मांस मछली के विक्रय को रोकने मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजनान्तर्गत (Chief Minister Machhua Samriddhi Yojana) संचालित की गई है। सहायक संचालक मत्स्योद्योग नर्मदापुरम (Assistant Director Fisheries Narmadapuram) वीरेन्द्र चौहान (Virendra Chauhan) ने बताया है कि जिले में 8 स्मार्ट फिश पार्लर (Smart Fish Parlour) की स्थापना के लिए राशि आवंटित कर दी गई है।

फिश पार्लर में ताजी, हाइजेनिक मछली क्रय-विक्रय केन्द्र बनाने के लिए नर्मदापुरम जिले में 08 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना की जानी है। मत्स्य पालन विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम (Municipal Council Narmadapuram) में 04, इटारसी (Itarsi) में 03, पिपरिया (Pipariya) में 01 स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना के लिए राशि का आवंटन किया जा चुका है।

नगर पालिका परिषद इटारसी में बनाए जा रहे तीन स्मार्ट फिश पार्लर का निरीक्षण सहायक संचालक वीरेन्द्र चौहान, मत्स्य विभाग में पदस्थ यंत्री आरएस श्रीवास्तव (RS Srivastava) तथा नगर पालिका परिषद इटारसी के अधिकारी ने किया। संयुक्त रूप से निरीक्षण के दौरान स्मार्ट फिश पार्लर बनाने वाले ठेकेदार को निर्माण कार्य के संबंध में शासन के निर्देशानुसार निर्देशित किया और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए हंै।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!