गजानन तिवारी बने मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष

गजानन तिवारी बने मप्र कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष

इटारसी। नगर के कांग्रेस (Congress) नेता गजानन तिवारी (Gajanan Tiwari) गज्जू को मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड (Madhya Pradesh Congress Seva Dal Young Brigade) में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले तिवारी इस संगठन में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे थे।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के आगामी विधानसभा चुनाव ( Assembly Elections) को देखते हुए संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। गज्जू तिवारी लगातार कांग्रेस के देशभर में होने वाले कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे हैं। उनकी कांग्रेस के प्रति निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष जैसा दायित्व सौंपा गया है।

श्री तिवारी ने मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सभी वरिष्ठ नेताओ, राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: