नर्मदापुरम। शासकीय हाई स्कूल रसूलिया (Government High School Rasuliya) में आयोजित समर कैंप आज समापन हो गया है। 1 मई से प्रारंभ हुई समर कैंप में बच्चों को कराटे, एरोबिक्स क्रिकेट, कत्थक , आर्ट एंड क्राफ्ट योग का प्रशिक्षण शहर के उत्कृष्ट प्रशिक्षकों द्वारा दिया गया।
शिविर में कराटे का प्रशिक्षण यशवंत ठाकरे एवं आशीष सोलंकी ने, क्रिकेट का प्रशिक्षण माधव हरने, एरोबिक्स के प्रशिक्षण विशाल सिंह परमार एवं अनिकेत चौहान, आर्ट एंड क्राफ्ट श्रीमती जब्ती साहू, योग प्रशिक्षण पराग खंडेलवाल, कत्थक का प्रशिक्षण श्रीमती अंजनी मिश्रा ने दिया। आज कार्यक्रम के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रदीप जैन सेवंथ हाई सेकेंडरी प्राचार्य पचमढ़ी, विधायक प्रतिनिधि आलोक राजपूत, रोहित गौर उपस्थित रहे। शाला परिवार से प्राचार्य श्रीमती कीर्ति शिवपुरिया, श्रीमती सरला नेमा, श्रीमती जयश्री सिंह, श्रीमती नीतू वर्मा, श्रीमती संध्या शर्मा, श्रीमती हेमप्रभा रिछारिया उपस्थित रहे।










