गांधी पुण्य तिथि पर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की

गांधी पुण्य तिथि पर मौन श्रद्धांजलि अर्पित की

इटारसी। गांधी विचार मंच ने महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की पुण्यतिथि पर गांधी स्टेडियम (Gnadhi Satdium)की गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर गांधी वादी विचारकों एवं सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिक मंच, युवा पत्र लेखक मंच, मानसरोवर साहित्य संस्था, शिक्षक कल्याण संगठन, राज्य कर्मचारी संघ, जिला क्षत्रिय कुर्मी समाज, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, मोहल्ला समिति गांधीनगर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संघ आदि के सदस्यों की उपस्थिति रही। संचालन गांधी विचार मंच के राजकुमार दुबे ने किया।
इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर (Municipal Congress President Pankaj Rathore), सेवानिवृत्त शिक्षक एनपी चिमानिया (Retired teacher NP Chimaniya), बृजकिशोर पटेल, बृजमोहन सोलंकी, रूपेन्द्र सोलंकी, जयप्रकाश अग्रवाल, विनोद कुशवाहा ने गांधीजी के देश की स्वतंत्रता में योगदान को याद कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रात: 11 बजे महात्मा गांधी, स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में आत्म आहुति देने वाले अमर सेनानियों एवं देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों के वीरता पूर्ण कार्यों का स्मरण करते हुए, मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में डॉ केएस उप्पल, डॉ ज्ञानेंद्र नाथ पांडे, मिलिंद रोंघे, अशोक जैन, अशोक सक्सेना, सीपी ठाकुर, सुधांशु मिश्र, एके शुक्ला, अशोक मालवीय, सुनील दुबे, सुरेश चिमानिया, राजेंद्र दुबे, सिध्दार्थ, राहुल दुबे, अरुण पटेल, ब्रजेश चौरे आदि अनेकों की उपस्थिति रही।
गांधी जी की प्रतिमा स्थल की साफ सफाई, बैठक व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र आदि की व्यवस्था के लिए गांधी विचार मंच ने नगर पालिका परिषद इटारसी की सीएमओ हेमेश्वरी पटले एवं नगर पालिका में विधायक प्रतिनिधि जगदीश मालवीय के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में स्वतंत्रता सेनानी करन सिंग तोमर की पत्नी श्रीमती कमला देवी तोमर के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!