---Advertisement---
IMG-20261106-WA0025
previous arrow
next arrow
IMG-20261107-WA0001
previous arrow
next arrow

कलेक्टर के निर्देश- जिले में गणेश प्रतिमाएं व ताजिए स्थापित नहीं होंगे

By
—
On:
Follow Us

होशंगाबाद। मंगलवार को कलेक्टर धनंजय सिंह ने आगामी त्योहारों को लेकर आदेश जारी किए है। जिसमें जिले में सार्वजनिक स्थलो पर गणेश प्रमिताएं(Ganesh idols) एवं ताजिए(Tajiya) स्थापित नहीं किए जा सकेंगे। कलेक्टर धनंजय सिंह ने बताया है कि जिले में धारा 144 प्रभावशील है तथा मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के निर्देशो के परिपालन में कोविड.19 से बचाव हेतु धार्मिक कार्यो, त्यौहारो एवं उपासना स्थलो के लिए जारी गाईड लाईन का पालन करना अनिवार्य है। साथ ही आगामी आदेश तक कोई भी धार्मिक कार्य, त्योहार का आयोजन, रैली, जूलूस, झांकी सार्वजनिक स्थानों पर नहीं निकाली जाएगी। धार्मिक उपासना स्थलो पर कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक है कि एक समय में 5 से अधिक व्यक्ति इकठ्ठे न हों। साथ ही उपासना स्थलों पर फेस कवर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के मानको का पालन करना अनिवार्य होगा।

अपने घरों में ही करें उपासना
कलेक्टर सिंह ने जिले के नागरिको से आग्रह किया है कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु अपने.अपने घरो में ही पूजा, उपासना करे और प्रशासन को सहयोग प्रदान करे। कलेक्टर ने होशंगाबाद, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, सिवनीमालवा के अनुविभागीय दंडाधिकारियो से कहा है कि वे अपने-अपने अनुभाग में शासन आदेशो निर्देशो का कड़ाई से पालन कराया जाना सुनिश्चित करे। साथ ही निर्देशित कि है कि वे आगामी गणेश चतुर्थी एवं मोहर्रम के त्यौहारो को देखते हुए अनुविभाग स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की बैठक आगामी 3 दिवस में आयोजित कर सर्वसंबंधितो एवं विभिन्न धार्मिक संप्रदायो से जुड़े लोगो को शासन के आदेशोध्निर्देशो से अवगत कराया जाना सुनिश्चित करें।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.