सेवा भारती संस्था को सहयोग राशि का चेक दिया

Post by: Rohit Nage

इटारसी। सेवा भारती संस्था मध्य भारत नर्मदापुरम की संस्था में आज नर्मदा प्रसाद यादव कल्लू पहलवान ने सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश अग्रवाल को सहयोग राशि 25000 का चेक दिया। इस अवसर पर विनीत राठी, प्रदीप साहू, संजय खंडेलवाल उपस्थित थे।

ज्ञात रहे कि सेवा भारती मध्य भारत नर्मदापुरम द्वारा संचालित धुरपन गांव में स्थित छात्रावास की बेटियों के रहने भोजन एवं पढ़ाई के लिए यह चेक दिया गया है। यह चेक उन्होंने दूसरे साल की किश्त का दिया है।

इस संस्था में एक बेटी को 7 वर्ष के लिए गोद लिया जाता है। बेटियों का छठवीं क्लास से 12 वीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्च भी इसमें शामिल रहता है। सेवा भारती संस्था में प्राप्त सहयोग राशि से कन्याओं की पूरी व्यवस्था देखी जाती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!