इटारसी। सेवा भारती संस्था मध्य भारत नर्मदापुरम की संस्था के लिए अजय खन्ना ने सेवा भारती के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल (सांवरिया) को सहयोग राशि 25000 का चेक दिया। ज्ञात रहे सेवा भारती मध्य भारत नर्मदा पुरम द्वारा संचालित धुरपन गांव में स्थित छात्रावास की बेटियों के रहने भोजन एवं पढ़ाई के लिए यह चेक दिया गया है।
यह चेक उन्होंने दूसरे साल की किस्त का दिया है। इस संस्था में एक बेटी को 7 वर्ष के लिए गोद लिया जाता है। बेटियों का छठवीं क्लास से 12 वीं क्लास तक की पढ़ाई का खर्च इसमें रहता है। इस संस्था में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया है। इस अवसर पर राजेंद्र तोमर, बृजेश गोयल उपस्थित थे।