भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में विकास यात्रा की जानकारी दी

भाजपा किसान मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग में विकास यात्रा की जानकारी दी

केसला। भारतीय जनता पार्टी केसला मंडल में किसान मोर्चा मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी की विकास यात्रा की रणनीति तैयार की गई। वक्ता मृगेंद्र सिंह मंडलोई ने सभी को विकास यात्रा संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ चारटेकरा ग्राम पंचायत में अंत्योदय अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य गणेश पगारे के शोकाकुल परिवार से मिले एवं परिवार को ढांढस बंधाया। ग्राम केसला में रामभरोस पंवार एवं पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी ने शिव मंदिर केसला में दर्शन कर भंडारा प्रसादी प्राप्त की।

इस अवसर पर केसला मंडल अध्यक्ष सुशील, महामंत्री अजय बाजपेयी, उपाध्यक्ष विवेक, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला मंत्री प्रमेश मालवीय, विधायक प्रतिनिधि राम किशोर यादव, बंटी मालवीय, दीपक मालवीय, अनिल राठौर, विक्रम श्रीवास, महेश ठाकुर, सुनील राठौर, संतोष राय, कन्हैयालाल सराठे, राजकुमार, रघुवीर, मनीष वाजपेई सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!