इटारसी। जीनियस प्लानेट स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल कैंपस से न्यास कालोनी के सरदार पटेल सतरस्ते तक गणतंत्र रैली का आयोजन किया। रैली का समापन वापस सतरस्ते आकर स्कूल कैंपस में ही किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
जीनियस प्लानेट सीनियर सैकंड्री स्कूल, में 76 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन किया। तिरंगे झंडे को आरोहित करने के उपरांत विद्यार्थियों ने विद्यालय बैंड के साथ कदम ताल करते हुए, सरदार पटेल चौराहे तक एक गणतंत्र रैली का आयोजन किया। रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ।
इस अवसर पर लायंस क्लब इटारसी समर्पण की अध्यक्ष राज सैनी एवं लायंस क्लब पंख की अध्यक्ष जया गांधी ने झंडा वंदन किया, साथ में लॉयन्स क्लब इटारसी समर्पण के सदस्य मनोज गुप्ता, डॉ राजेश गुप्ता, सरबजीत सिंह सैनी, डॉ मनीषा गुप्ता और लॉयन्स क्लब इटारसी पंख के सदस्य अरुणा शर्मा,देव कुमारी, पूनम चेलानी और पूनम शर्मा अतिथियों के रूप में तथा स्कूल संरक्षक यूनिस सिद्दीकी उपस्थित रहे। सभी का स्वागत संचालक जाफर मनीता सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल शुक्ला ने किया। झंडा वंदन उपरांत रंगारंग कार्यक्रम हुए।








