---Advertisement---

कराटे स्टेट प्रतियोगिता में जीनियस प्लेनेट के स्टूडेंट्स ने जीते मैडल

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • – जीनियस प्लेनेट स्कूल के खिलाडिय़ों को मिले 04 रजत पदक 08 कांस्य पदक

इटारसी। दो दिवसीय स्टेट कराटे चैंपियनशिप में नर्मदापुरम जिले के कराते खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी के कराते खिलाडिय़ों ने जिले को 04 रजत,08 कांस्य पदक दिलवाए हैं।

मध्य प्रदेश कराते एसोसिएशन के द्वारा दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय कराते चैंपियनशिप का आयोजन इंदौर पब्लिक स्कूल में कराया था। इस प्रतियोगिता में जीनियस प्लेनेट सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटारसी के मुख्य करते प्रशिक्षक रवि साहू के नेतृत्व में निष्कर्ष रोकड़े रजत पदक, भूमि आश्रय रजत पदक, आस्था मंझरिया रजत पदक, अनुश्री राजपूत रजत पादक, अंश शिंदे कांस्य पदक, आराध्या राजपूत कांस्य पदक, सोनाक्षी चौरे कांस्य पदक ,परीक्षित यादव कांस्य पदक, मोइन शाह कांस्य पदक, यति दीवान कांस्य पदक, अवनी पटेल कांस्य पदक, हर्ष यादव कांस्य पदक, दीक्षा चौहान कांस्य पदक, मोहम्मद अरमान सिद्दीकी कांस्य पदक प्राप्त किए।

जिले को कुल 62 पदक प्राप्त हुए, जिसके कारण नर्मदापुरम कराटे एसोसिएशन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं ओवरऑल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इन सभी खिलाडिय़ों को जीनियस प्लेनेट स्कूल के संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी, स्कूल प्राचार्य विशाल शुक्ला एवं स्कूल स्टाफ ने सभी बच्चों एवं मुख्य प्रशिक्षक कराते रवि साहू को बधाई दी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.