---Advertisement---

जीनियस सुपर किंग्स बनी आईपीएल विधायक टूर्नामेंट की चैंपियन, शुभ मंगल प्लाईवुड उपविजेता

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। शहर के खेल प्रेमियों के लिए 31 मई 2026 का दिन बेहद रोमांचक रहा। इटारसी प्रीमियर लीग के अंतर्गत आयोजित प्रतिष्ठित ‘विधायक कप टूर्नामेंट’ का समापन हुआ, जिसमें जीनियस सुपर किंग्स ने खिताबी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टूर्नामेंट के अंतिम दिन दो सेमीफाइनल और एक महामुकाबला खेला गया, जिसमें खिलाडिय़ों ने अपना उत्कृष्ट कौशल दिखाया।

टूर्नामेंट के दौरान स्कोरर के रूप में निखिल जोशी एवं आयम दुबे ने सेवाएं दीं, वहीं कमेंटेटर राकेश पांडे ने अपनी जादुई आवाज से मैच में समां बांधे रखा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अजय राठौर, सुरेश बाजपेई और असलम खाड़े ने अंपायर की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पहला सेमीफाइनल : पहला सेमीफाइनल मुकाबला साई कृष्णा राइडर्स और जीनियस सुपर किंग्स के बीच खेला गया। साई कृष्णा राइडर्स की टीम ने निर्धारित 8 ओवरों में गोलू भाटिया और कुलदीप रघुवंशी की प्रमुख बल्लेबाजी की बदौलत 68 रन बनाए। जीनियस की ओर से सचिन यादव और सुभाष कदम ने कसी हुई गेंदबाजी की। 69 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस सुपर किंग्स ने 71 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए जीनियस के सचिन यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरा सेमीफाइनल रघुवंशी ब्रदर्स और शुभ मंगल प्लाईवुड के बीच खेला गया। शुभ मंगल प्लाईवुड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राहुल राजपूत और निहाल पटेल के शानदार योगदान से 71 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। रघुवंशी ब्रदर्स की ओर से तरुण और कमल राजपूत ने मुख्य रूप से गेंदबाजी कमान संभाली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रघुवंशी ब्रदर्स की टीम शुभ मंगल प्लाईवुड की सटीक गेंदबाजी के आगे संघर्ष करती नजर आई और केवल 50 रन ही बना सकी। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जय यादव को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

महामुकाबला जीनियस सुपर किंग्स ने जीता

शाम को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला यानी फाइनल मैच खेला गया पहले खेलने उतरी शुभ मंगल प्लाईवुड की टीम हनी पटेल और अंकित खंडेलवाल की मुख्य बल्लेबाजी के बावजूद पूरी टीम 8 ओवरों में केवल 62 रन ही जोड़ सकी। जीनियस की तरफ से उदय ठाकुर और कमल राजपूत ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। जीनयस सुपर किंग्स ने सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी का मिश्रण दिखाते हुए 66 रन बनाकर खिताबी मुकाबला अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अपनी धारदार गेंदबाजी से विरोधी टीम की कमर तोडऩे वाले उदय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौर, प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार देने वाले रोहित बावेेजा, गणमान्य नागरिक सुरेश बाजपेई, अजय राठौर, जयकिशोर चौधरी, आयोजिन कमेटी के राहुल चौरे, दीप सिंह ठाकुर, धर्मेन्द्र रणसूरमा, जीतू राजपूत, बंटी लामा, शैलेंद्र दुबे, लखन बैस, संतोष महतो, शैलेन्द्र पाली, मनीष सेतपलानी, अश्वनी मालवीय, अशोक साक्कले, अनिल राठी, कुलभूषण मिश्रा, राजीव बाबू दुबे, अतुल राठौर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल रहे।

विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा शानदार चमचमाती ट्रॉफियां और पुरस्कार राशि सौंपकर सम्मानित किया गया। खेल प्रेमियों ने इस शानदार आयोजन के लिए आयोजकों और विधायक का आभार व्यक्त किया। संयोजक जितेन्द्र ओझा ने टूर्नामेंट में सभी सहयोगियों और विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे का आभार व्यक्त किया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!