---Advertisement---

छात्राओं ने पशु प्रजनन प्रक्षेत्र कीरतपुर में किया पशु पालन संबंधी अध्ययन

By
Last updated:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। उच्च शिक्षा विभाग मप्र शासन, भोपाल के आदेशानुसार प्राचार्य डॉ. श्रीमती मंजरी अवस्थी के निर्देशानुसार एवं प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. संजय आर्य के मार्गदर्शन में बीएससी की 20 छात्राओं ने पाठ्यक्रम अनुसार मप्र राज्य पशुधन कुक्कुट विकास निगम, पशु प्रजनन प्रक्षेत्र, कीरतपुर संस्था का शैक्षणिक भ्रमण किया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य पशुपालन से संबंधित जानकारियों का बारीकियों का अध्ययन करके अनुभव प्राप्त कर इंटर्नशिप पुर्ण करना है। प्राचार्या श्रीमती मंजरी अवस्थी ने कहा कि पशुपालन से बड़ी संख्या में लोगों को रोजग़ार मिलता है जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर होता है। पशु अपशिष्ट से खाद बनाई जाती है जिससे उर्वरक शक्ति में बृद्धि होती है।

इस अवसर पर प्रबंधक एलपी अहिरवार ने भैंस की विभिन्न प्रकार की नस्लों जाफरावादी, भधावरी, मुर्रा, निलिरावी एवं गाय की साहीवाल, गिर, थारपारकर, रेड सिंधी, कॉन्क्रेज, खिल्लारी, ग्वालो नस्लों से अवगत कराया, साथ पालन-पोषण, स्वास्थ्य एवं आवास प्रबंधन, रोग सुरक्षा, शासकीय योजनाओं, आदि को विस्तार से बताया।

डॉ. संजय ने कहा कि नवीनतम तकनीकियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये तो नि:संदेह ये पशु गरीबों के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर व शासकीय योजनाओं का लाभ लेकर अनुदान प्राप्त कर अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सकती हैं। पशुपालन से कैरियर की खोज और विकास का मौका मिलता है तथा नए कौशल सीखने का मौका मिलते है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.