
गर्ल्स हॉकी खिलाड़ी सदफ शेख़ बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी
इटारसी। शहर की उदीयमान महिला हॉकी खिलाड़ी सदफ शेख का चयन बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। सदफ शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी की छात्रा हैं।
सदफ शेख़ का नर्मदापुरम संभाग से बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल की हॉकी महिला टीम में चयन हुआ है। सदफ बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व कर जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय, उदयपुर राजस्थान में भाग लेंगी।
इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आरएस मेहरा, डॉ. कुमकुम जैन, डॉ. हरप्रीत रंधावा, मंजरी अवस्थी, क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, पूनम साहू, रविंद्र चौरसिया, डॉ. संजय आर्य, स्नेहांशु सिंह, अमित कुमार, एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने बधाई प्रेषित कर एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
इधर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं सचिव कन्हैया गुरयानी सहित समस्त संघ के सदस्यों ने सदफ को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि सदफ प्रतिदिन गांधी मैदान पर आकर हॉकी खेलती हैं, पिछले कुछ वर्षों से उनके खेल में निरंतर निखार आ रहा है। उम्मीद की जा रही है कि सदफ इस खेल में बहुत बेहतर खिलाड़ी साबित होंगी।