---Advertisement---

बीबीएमसी में 30 दिनी प्रशिक्षण में छात्राओं ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक प्रभावी कदम बढ़ाते हुए भगवान बिरसा मुंडा शासकीय महाविद्यालय, सुखतवा में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत संचालित 30 दिवसीय ब्यूटीशियन एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।

कौशल विकास से स्वरोजगार की ओर

प्राचार्य डॉ. नीता राजपूत के संरक्षण में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक कौशल प्रदान करना रहा। डॉ. राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में स्किल डेवलपमेंट ही आर्थिक सशक्तिकरण का एकमात्र मार्ग है, जिससे विद्यार्थी अपना स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु

ब्यूटीशियन कोर्स : प्रशिक्षक श्रीमती डॉली चंद्रवंशी ने छात्राओं को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के तकनीकी पहलुओं से रूबरू कराया, ताकि वे स्वरोजगार अपना सकें।
पर्सनालिटी डेवलपमेंट : विशेषज्ञ संदीप चौरे ने विद्यार्थियों को संवाद कौशल, आत्मविश्वास वृद्धि और नेतृत्व क्षमता जैसे सॉफ्ट स्किल्स का प्रशिक्षण दिया।
प्रमाण-पत्र वितरण : प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को समापन अवसर पर प्रमाण-पत्र वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संध्या उपाध्याय ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सतीश ठाकरे ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Rashtra Bharti School, Itarsi
error: Content is protected !!