---Advertisement---

कन्या महाविद्यालय में ऊर्जा साक्षरता वाहन से छात्राओं को किया जागरूक

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। ऊर्जा साक्षरता अभियान के तहत शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं मध्य प्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के द्वारा ऊर्जा साक्षरता वाहन के माध्यम से छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण हेतु जागरुक किया।

इस वाहन में संचालित उपकरणों द्वारा वीडियो एवं ऑडियो के माध्यम से छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के उपायों तथा ऊर्जा संरक्षण से पर्यावरण संतुलन की जानकारी दी गई। एक परिवार द्वारा एक यूनिट विद्युत ऊर्जा की बचत से होने वाले सकारात्मक प्रभावों से छात्राओं को अवगत कराया। प्राचार्य डॉ.आरएस मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अभियान में प्रदेश के सभी नागरिकों को समयबद्ध कार्ययोजना के अनुसार ऊर्जा साक्षर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महाविद्यालय में ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रभारी डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि छात्राओं में ऊर्जा के व्यय एवं अपव्यय की समझ विकसित करने, ऊर्जा के पारंपरिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी एवं उनका पर्यावरण पर प्रभाव की समझ पैदा करना ही ऊर्जा साक्षरता अभियान का लक्ष्य है। इसी लक्ष्य की पूर्ति हेतु अभी तक महाविद्यालय की लगभग 70 फीसद छात्राओं को ऊर्जा साक्षरता अभियान से जोड़ा गया है।

डॉ. संजय आर्य ने छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा कि ऊर्जा के सदुपयोग के बारे में छात्राओं से सार्थक संवाद स्थापित कर ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। ऊर्जा उपयोग के प्रभावों एवं परिणामों की सही जानकारी द्वारा पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर स्नेहांशु सिंह, रविंद्र चौरसिया, डॉ. मुकेश विष्ट तथा अनेक छात्राएं उपस्थित थी।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.