इटारसी। भारत संचार निगम (Bharat Sanchar Nigam) के इटारसी स्थित महाप्रबंधक कार्यालय में एजीएम के होशंगाबाद आफिस के आदेश होने के बावजूद नहीं जाने पर संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन (Sanchar Nigam Executive Association) ने आज से विरोध प्रारंभ किया है। संगठन का कहना है कि लगातार एक सप्ताह काली पट्टी बांधकर काम किया जाएगा और यदि फिर भी डीजीएम होशंगाबाद नहीं जाते हैं तो आगे की रणनीति पर काम करेंगे। आज लंच के वक्त संगठन के सदस्यों ने जीएम कार्यालय गांधीनगर के गेट पर नारेबाजी की।
संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिला सचिव आलोक रैकवार (District Secretary Alok Rakwar) ने बताया कि डीजीएम आरपी अहिरवार जीएम और सीजीएम के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं, एक तो यह विरोध किया और साथ ही बीएसएनएल विरोधी नीतियों के कारण भी आज से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। कंपनी की नीतियों पर भी संगठन का कहना है कि होशंगाबाद जिला मुख्यालय है जहां आयुक्त, आईजी, कलेक्टर, एसपी, पीसीसीएफ और अन्य वरिष्ठ अधिकारी बैठे हैं। विशेष रूप से लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हैं। साथ ही एफटीटीएच कनेक्शन दिन-ब-दिन कटते जा रहे हैं। यहां वरिष्ठ अधिकारी द्वारा सेवाओं की उचित निगरानी की आवश्यकता है।
संगठन के जिला सचिव श्री रैकवार का कहना है कि यदि इस एक सप्ताह में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को और उग्र किया जा सकता है, जिसमें टीडीएम हटाओ आंदोलन और 3 अगस्त से पूर्ण असहयोग आंदोलन शामिल है। संगठन ने डीजीएम रघुवीर प्रसाद अहिरवार के स्थानांतरण के साथ ही उनके खिलाफ जांच करने की मांग भी की है।
जीएम कार्यालय के कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम करेंगे

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement










