भोपाल। दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway), हुबली मंडल (Hubli Division) के ब्रैगेंजा घाट सेक्शन (Braganza Ghat Section) के कैसल रॉक-कैरनजोल (Castle Rock-Caranjol) स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने के कारण 25 जुलाई 2023 को हजरत निजामुद्दीन (Hazrat Nizamuddin) से चलकर वास्को द गामा जाने वाली गाड़ी संख्या 12780 हजरत निजामुद्दीन-वास्को द गामा (Vasco da Gama), गोवा एक्सप्रेस (Goa Express) हुबली स्टेशन पर समाप्त होगी।
यह गाड़ी हुबली-वास्को द गामा के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इसी प्रकार 27 एवं 28 जुलाई 2023 को प्रारंभिक स्टेशन वास्को द गामा से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12779 वास्को द गामा-हजरत निजामुद्दीन गोवा एक्सप्रेस बेलगावि स्टेशन से गन्तव्य के लिए प्रस्थान करेगी तथा वास्को द गामा-बेलगावि स्टेशन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी।