---Advertisement---

महंगा पड़ा बिना वर्दी शराब पकडऩे जाना, ग्रामीणों ने जमकर पीटा

By
—
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। बिना वर्दी के शराब पकडऩे गये ठेकेदार के आदमियों को भारी पड़ गया। ग्राम धाईंसोंठिया में घर में शराब पकडऩे घुसे ठेकेदार के आदमियों को देख महिलाओं ने शोर मचाना शुरु कर दिया और ग्रामीणों ने  इन युवकों की जमकर धुनाई कर दी। घटना के बाद तीन गाडिय़ों से गये ठेकेदार के आदमी दो वाहन वहीं छोड़ अपनी जान बचाकर भागे। सूचना मिलने पर पथरोटा पुलिस भी मौके पर पहुंची। ग्रामीण भी अपना पक्ष लेकर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि युवकों ने घर की महिलाओं से छेड़छाड़ भी की है।
IMG 20210820 WA0059दरअसल, कहीं भी ठेकेदार के आदमी बिना आबकारी की मदद के नहीं जाना चाहिए, लेकिन ये आबकारी के नाम पर पहुंच गये थे। ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। कई घायल कर्मचारियों का उपचार शासकीय अस्पताल में किया गया है। आबकारी उपनिरीक्षक राजेश साहू का कहना है कि गांव में विभाग का कोई कर्मचारी नहीं गया था। घायलों में मनीष पस्टारिया, दुर्गेश कहार, हितेश मौर्य, अरुण अतुलकर, नितिन जावले, राहुल सिकरवार, निशांत दायड़े, विक्रम यादव का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.