इटारसी। नगर के व्यस्त सराफा बाजार स्थित ‘भोला ज्वेलर्स’ में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। एक शातिर महिला दुकान से 6 सोने के मंगलसूत्र और 6 सोने के टॉप्स सहित कुल कीमत करीब 3.50 लाख रुपए, चुराकर ले गई।
यह घटना बुधवार दोपहर 3 से 3:20 बजे के बीच की है। दुकान संचालक प्रदीप भोला के घर खाना खाने जाने के दौरान, दुकान के सूनेपन का फायदा उठाकर बुर्के में आई एक अज्ञात महिला अंदर घुसी और हाथ साफ कर लिया। दुकान संचालक प्रदीप भोला रोज दुकान पर ही भोजन करते थे, लेकिन बुधवार को जब वे दोपहर 3 बजे घर खाना खाने गए, तो इसी सूनेपन का फायदा उठाकर बुर्के में आई एक अज्ञात महिला दुकान के अंदर घुस गई।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक विपिन पॉल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की तलाश तथा गहन जांच शुरू कर दी है। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक बुर्का पहने अज्ञात महिला संदिग्ध अवस्था में दुकान के अंदर दाखिल होती हुई साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर अज्ञात महिला की तलाश शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।










