इटारसी। रेलवे प्रशासन ने इटारसी जंक्शन से होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को अब अत्याधुनिक ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ के रूप में नियमित चलाने का निर्णय लिया है। इन दोनों ट्रेनों का इटारसी जंक्शन पर स्टॉपेज रहेगा। इससे इटारसी और नर्मदापुरम के यात्रियों को मुंबई (LTT) और उत्तर प्रदेश (प्रयागराज व सूबेदारगंज) के लिए एक शानदार और आधुनिक रेल सेवा का नया विकल्प मिलेगा। पूर्व में चल रही स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित कर दिया गया है।
इटारसी स्टेशन के यात्रियों के लिए इन ट्रेनों का शेड्यूल
1. प्रयागराज–लोकमान्य तिलक (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
- मुंबई की ओर (ट्रेन नं. 20436): यह ट्रेन 21 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार प्रयागराज से चलेगी। इटारसी आगमन: शनिवार तड़के 03:35 बजे (10 मिनट का हॉल्ट)।
- प्रयागराज की ओर (ट्रेन नं. 20435): वापसी में यह 22 अगस्त 2026 से हर शनिवार LTT से चलेगी। इटारसी आगमन: रविवार तड़के 02:50 बजे (10 मिनट का हॉल्ट)।
2. सूबेदारगंज–लोकमान्य तिलक (LTT) अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)
- मुंबई की ओर (ट्रेन नं. 14121): यह ट्रेन 27 अगस्त 2026 से हर गुरुवार सूबेदारगंज से चलेगी। इटारसी आगमन: शुक्रवार सुबह 07:45 बजे (10 मिनट का हॉल्ट)।
- सूबेदारगंज की ओर (ट्रेन नं. 14122): वापसी में यह 28 अगस्त 2026 से हर शुक्रवार LTT से चलेगी। इटारसी आगमन: शनिवार सुबह 11:05 बजे (10 मिनट का हॉल्ट)।
इटारसी को होगा सीधा फायदा
इन दोनों साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के नियमित संचालन से इटारसी के यात्रियों को मुंबई, कल्याण, भुसावल, खंडवा के साथ-साथ जबलपुर, कटनी, सतना, चित्रकूट और प्रयागराज जाने के लिए अतिरिक्त और सुविधाजनक कनेक्टिविटी प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्रा अब और अधिक आरामदायक हो जाएगी।










