सुखद खबर : आज केवल 8 पॉजिटिव, 29 स्वस्थ हुए

सुखद खबर : आज केवल 8 पॉजिटिव, 29 स्वस्थ हुए

इटारसी। शहर के लिए सुखद खबर है कि आज केवल 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 29 है। अब तक कुल 357 मरीज मिले हैं जिनमें से 173 स्वस्थ भी हो गये हैं। वर्तमान में कुल एक्टिव 185 हैं।
डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी शासकीय अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार आज 11 मरीज अस्पताल में भर्ती किये गये हैं और दस मरीज शहर से बाहर अपना उपचार करा रहे हैं। होम कोरेंटाइन लोगों की संख्या 174 है। आज 163 लोगों के सेंपल लिये गये हैं।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!