नर्मदापुरम। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस. थोटा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम अभिषेक राजन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नर्मदापुरम जितेंद्र पाठक के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर सूचना पर एक्सीलेंस स्कूल वाले मैदान में पानी की टंकी के पास सफेद रंग की स्विफ्ट एमपी 04 सीक्यू 7119 की घेराबंदी की। तलाशी लेने पर उक्त कार में दो व्यक्ति सोते हुये मिले एवं कार की तलाशी लेने पर 18 पेटी देशी मदिरा प्लेन मिली जो करीब 162 लीटर और कीमत 54,000 रु की है।
कार सवार युवक शोएब खान पिता अल्ताफ खान उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड 15 माखननगर एवं सुरेन्द्र पिता अखिलेश यादव उम्र 27 वर्ष निवासी आईटीआई अंकिता नगर नर्मदापुरम हैं। शराब के संबंध मे दोनों व्यक्तियों से संबंध पूछताछ के दौरान कोई वैधानिक दस्तावेज नहीं मिले। शराब को श्याम ठाकुर निवासी कुलामड़ी नर्मदापुरम से ओबेदुल्लागंज में खरीदना बताया है।
थाना कोतवाली नर्मदापुरम में दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध गया है। शराब विक्रेता श्याम ठाकुर को भी आरोपी बनाया है। कार्रवाई में मुख्य भूमिका निरीक्षक कंचन सिंह ठाकुर थाना कोतवाली, उपनिरीक्षक जितेंद्र चौहान, सहायक उपनिरीक्षक संजय रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रितेश यदुवंशी, आरक्षक अजमेश चंद्रोल, धर्मेंद्र, कमलेश, रोहन एवं सतीश की रही।












