मणिपुर (Manipur) में होने वाले कई त्योहारों और व्यंजनों के बारे में छात्राओं को दी जानकारी

मणिपुर (Manipur) में होने वाले कई त्योहारों और व्यंजनों के बारे में छात्राओं को दी जानकारी

एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना पर गूगल मीट

होशंगाबाद। शासकीय होमसाइंस काॅलेज (Government Home Science College) में प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन (Principal Dr. Kamini Jain) के मार्गदर्शन में एक भारत श्रेष्ठ भारत (Ek Bharat Shrastra Bharat) योजना अंतर्गत गूगल मीट पर बेवीनार आयोजित किया गया। प्राचार्य डाॅ. कामिनी जैन ने बताया कि ’’एक भारत श्रेष्ठ भारत’’ योजना केन्द्र सरकार की योजना हैै जिसके अंतर्गत कई गतिविधियां काॅलेज में आयोजित होती हैं। इस दौरान मणिपुर (Manipur) में मनाए जाने वाले विभिन्न त्योहारों एवं व्यंजनों से छात्राओं को अवगत कराने के लिए सोमवार को बेवीनार का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य वक्ता नर्मदा नर्सिंग महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ चोगथम पिंकी देवी ने मणिपुर के त्योहारोें एवं व्यंजनों पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होेने बताया कि मणिपुर मे ं मैके, गांगई, चैईरावा, लाईहराबा, संगाई, निंमोल चाकोबा, ईमोइनु आदि मनाए जाते हैं। जिसमें लाईहराबा सबसे ज्यादा हर्षाल्लास के साथ मनाया जाता है जो दीपावली के 15 दिवस पर आता है।
निमोल चाकोबा त्योहार विवाह उपरांत मायके के लोगों से मिलने के बाद मनाया जाता है।

इन अवसर पर कई प्रकार की दालें, काला चावल, सब्जियां, बाॅस का कंद, अरबी, कमल के फूल तथा पत्तों की सब्जियां, हल्दी के फूल तथा जलीय पौधों से विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। लहसुन, अदरक, प्याज के पत्ते, मशरूम, सोयाबीन कुछ औैषधीय पौधों का सेवन सब्जियां व भाजियों में किया जाता है।
केले का फूल तथा उसके रस का सेवन गर्भवती महिलाएं, मणिपुर में मछली, चिकन का प्रयोग किया जाता है। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश यादव ने किया एवं आभार प्रदर्शन डाॅ. हेेमन्त चौधरी ने किया।

इस अवसर पर डाॅ. किरण पगारे, डाॅ. वर्षा चौधरी, डाॅ. भारती दुबे, डाॅ. पुष्पा दुबे, डाॅ. ज्योति जुनगर,े डाॅ. हर्षा चचाने, डाॅ. अरूण सिकरवार, डाॅ. श्रुति गोखले, डाॅ. रामबाबू मेहर,
डाॅ. चन्द्रशेखर राज, डाॅ. रागिनी सिकरवार, डाॅ. मनीष चंद्र चौधरी,  आशीष सहगौरा, डाॅ संगीता पारे, डाॅ. निशा रिछारिया, शैलेन्द्र तिवारी, आभा बाधवा, सौम्या चौहान, प्रीति ठाकुर, देवेन्द्र सैनी, जलज श्रीवास्तव, मनोज सिसोदिया सहित अन्य सदस्य मौजूद रर्हें।

CATEGORIES
Share This
error: Content is protected !!