---Advertisement---

सरकार 2024 तक हर परिवार को पानी देने काम कर रही

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement

इटारसी। सरकार साल 2024 तक देश के हर परिवार को पाइप लाइन से पानी देने जलजीवन मिशन पर काम कर रही है। हमारी सरकार ने इस पर काम किया। वर्तमान में 57 फीसद परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है, साल 2019 में जब जलजीवन मिशन प्रारंभ हुआ तब, मात्र & करोड़ परिवारों के घर तक पानी की पहुंच थी, आज यह आंकड़ा 11 करोड़ पार कर चुका है। यह बात केन्द्रीय खाद्य संस्करण एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने कही।

पटेल ने कहा अब जरूरी है कि हम जल प्रबंधन करें, प्रति व्यक्ति को यदि 55 लीटर पानी रोजाना मिल रहा है तो यह प्रयास हो कि उपयोग के बाद गंदे पानी को दोबारा उपयोग लायक बना सकें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते हैं कि हर व्यक्ति इस अभियान से जुड़े। घर से निकलने वाला गंदा पानी मवेशियों-खेती के काम आ सके, ऐसा प्रयास करें। वर्षा में अधिकतम जल हम रिचार्ज कर सकें, इसके लिए जनता को भागीदारी करना होगी।

केन-बेतवा प्रोजेक्ट देश की 34 मैदानी एवं 16 हिमालयीन नदियों को जोडऩे के लिए लाया गया है, इसमें पूरे देश की मैपिंग है। यह अंतर्राराज्यीय मामला है, जिसमें राज्य सरकारों की सहमति जरूरी है, राज्य सहमति बना लें, तो हमारी डीपीआर तैयार कर हम बजट देंगे। राजनीतिक खींचतान के बावजूद इस योजना को समन्वय बनाकर लागू करेंगे, जिस तरह इस परियोजना में मप्र-उप्र ने सहमति बनाकर काम किया है। पटेल ने कहा मैं हमेशा इसका विरोधी रहा हूं, नरसिंहपुर में हमने अवैध खनन बंद कराया, मंडला में भी बंद हुआ। अब पत्थर से तैयार रेत के विकल्प पर हमें जाना होगा।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.