---Advertisement---

तमिलनाडु के किसानों को तत्काल बिना शर्त रिहा करे सरकार

By
On:
Follow Us
Bachpan play school advertisement
  • किसान संघर्ष समिति ने सरकार से की मांग, नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर किया था गिरफ्तार
  • केंद्र सरकार ने किसानों को दिल्ली प्रदर्शन करने से रोकने के लिए गिरफ्तार कराया

भोपाल/इटारसी। किसान संघर्ष समिति (Kisan Sangharsh Samiti) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक डॉ सुनीलम (Former MLA Dr. Sunilam) ने कहा कि तमिलनाडु (Tamil Nadu) के किसान नेता अय्या कन्नू (Ayya Kannu) और सौ से अधिक किसानों को दिल्ली जाते समय नर्मदापुरम (Narmadapuram) (होशंगाबाद) में गिरफ्तार कर शहर से दूर श्रीकुंज मैरिज गार्डन (Srikunj Marriage Garden) में कैद कर रखे जाने की सूचना उन्हें अय्या कन्नू से प्राप्त हुई है।

किसान नेता अय्या कन्नू ने डॉ सुनीलम को बताया कि वे कल सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अपना पक्ष रखने के लिए दिल्ली जा रहे थे, उनके पास चेन्नई (Chennai) से दिल्ली (Delhi) तक का 102 किसानों का जीटी एक्सप्रेस (GT Express) ट्रेन का टिकट भी था। लेकिन उन्हें सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन पर जबरदस्ती उतार कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार उन्हें नए कानून की धारा 172 के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 24 घंटे के लिए हिरासत में लिया है, जिसका पुलिस को कानूनी अधिकार प्राप्त है।

किसान संघर्ष समिति के कार्यालय सचिव भागवत परिहार (Bhagwat Parihar) ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर मध्यप्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) द्वारा गैर लोकतांत्रिक और गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार कर दिल्ली प्रदर्शन हेतु जाने से रोकने की निंदा करती है तथा सभी किसान नेताओं की तत्काल बिना शर्त रिहाई की मांग करती है। अय्या कन्नू द्वारा अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

Rohit Nage

रोहित नागे वरिष्ठ पत्रकार एवं समाचार संपादक हैं, जिन्हें प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में स्नातक किया है तथा लोक प्रशासन में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, पीपुल्स समाचार, नवभारत सहित अनेक प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में रिपोर्टर, उप-संपादक, ब्यूरो प्रमुख एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य किया है। वे Narmadanchal.com के रिपोर्टर, उप-संपादक, एवं न्यूज़ इंचार्ज के रूप में कार्य कर रहे हैं और नर्मदांचल क्षेत्र की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। वर्तमान में वे मध्य प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय समाचारों पर विशेष रूप से लेखन एवं संपादन कार्य कर रहे हैं।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Advertisement

Related News

Leave a Comment

Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.