इटारसी। केसला विकासखंड की ग्राम पंचायत देहरी में कार्यालय समय में ताला लगाकर सचिव गायब थे, सूचना मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर केसला सीईओ ने सचिव को नोटिस जारी कर पंद्रह दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किये हैं।
देहरी ग्राम पंचायत के सचिव अपने कार्य के समय में ही, पंचायत में ताला लगाकर गायब थे। जब इसकी सूचना फोटो के साथ एक व्यक्ति ने कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और केसला सीईओ को दी तो उन्होंने तत्काल इस मामले को संज्ञान में लेते हुए सचिव को नोटिस जारी करते हुए 15 दिन का वेतन काटने के आर्देश दिए हैं, साथ में यह भी लिखा है कि सचिव अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन हैं और वह समय पर पंचायत में नहीं उपस्थित रहते हैं। जिसके कारण ग्राम पंचायत के लोगों को अपने कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ती है।








