निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शोभायात्रा

निकाली मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की भव्य शोभायात्रा

सड़कों पर उतरा सकल हिंदू समाज
सोहागपुर/राजेश शुक्ला। श्री रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा का आयोजन श्री राम जन्म उत्सव समिति के बैनर तले किया गया। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में हिन्दू समाज शामिल हुआ। हजारों की संख्या में महिला पुरुषों एवं युवाओं ने भागीदारी की।

राम जी की निकली सवारी पर नाचे युवा

भगवान श्री राम की शोभा यात्रा का नजारा देखते बन रहा था सारे शहर में भगवा ध्वज लगाए गए थे चौक चौराहों पर देखने लायक सजावट की गई थी। इसी बीच इसी बीच डीजे पर रामजी की निकली सवारी जीत पर युवाओं के नृत्य एवं जय श्रीराम के नारे शोभा यात्रा का आकर्षण रहे।

तलवारों से खेली हिंदू वीरांगना

भगवान श्री राम की शोभायात्रा में जहां भगवान के स्वरूपों की झांकियां सजाई गई थी। वही अखाड़ों का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जवाहर वार्ड में रहने वाली चौरसिया परिवार की हिंदू वीरांगना ने बिहारी चौक पर तलवारों से अपने करतब दिखाए। भगवान श्री राम की शोभा यात्रा में महिलाएं भी भगवा पगड़ी धारण किए हुए थी।

हर वर्ग में दिखा उत्साह, हजारों की आतिशबाजी फूंकी

भगवान श्री राम की शोभा यात्रा को भव्य बनाने के लिए पूर्व से तैयारी की गई थी। रविवार को नगर के जवाहर बाग रघुवंशी पुरा गांधीवाद राजेंद्र बाण माता पुरा सरदार वार्ड रामगंज वार्ड शास्त्री वार्ड तिलक वार्ड रामप्रसाद वार्ड नंबर आदि मोहल्लों सहित ग्रामीण क्षेत्रों से राम भक्तों की टोलियां शोभायात्रा में शामिल होने को निकली ।नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर सैकड़ों की संख्या में युवा जय श्री राम का उद्घोष की शोभायात्रा में शामिल हुए। इस बार शोभायात्रा के लिए नगर में विशेष उत्साह देखा गया। जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए विभिन्न चौक चौराहों पर भगवान श्री राम की शोभा यात्रा और भगवान श्री के स्वरूपों की पूजन भी की गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की शोभा यात्रा के दौरान हजारों की आतिशबाजी फूंक दी गई लगातार नगर में धमाकों की गूंज 3 घंटे तक सुनाई देती रही।
मर्यादा पुरुषोत्तम राम की शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक सामाजिक राजनीतिक संगठनों के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से सुश्री राजो मालवीय, मेहरवान सिंह पटेल, संतोष सराठे संतोष मालवीय, अभिषेक चौहान, जीवन दुबे, संतोष मॉलवीय, प्रकाश मुदगल, जगदीश भावसार, चौधरी राजेंद्र सिंह, पुष्पराज पटेल नीरज चौधरी सागर रघुवंशी मनोज अग्रवाल शरद चौरसिया, अखलेश नागवंशी, सुनील गढ़वाल, राकेश चौरासिया, संजय मॉलवीय, अनिल जैन, राजेन्द्र पालीवाल, सौरव अग्रवाल, आकाश चौरासिया ,पुरुषोत्तम पालीवाल, श्रीकांत पटेल, अभिनव पालीवाल विशाल गोलानी, सुधीर तिवारी, यश शुक्ला, विवेक गिल्ला आदि शामिल थे।

CATEGORIES
Share This

AUTHORRohit

error: Content is protected !!