सिवनी मालवा। श्री ज्ञानरत्न अकादमी में नव-मनोनीत छात्र संगठन के लिए शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामयी आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती संगीता यादव बीआरसी, सिवनी मालवा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पूजा-अर्चना के साथ किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विद्यालय के नव-नियुक्त हेड बॉय यश रघुवंशी, हेड गर्ल तेजस्वी सोनी, सभी हाउस मिनिस्टर्स और अन्य निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य श्रीमती रीना लुईस ने आधिकारिक बैजेस और सैश पहनाकर सम्मानित किया।
समारोह में मौजूद अभिभावकों ने तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इसके पश्चात, सभी नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पूरे वर्ष पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने तथा पद की गोपनीयता बनाए रखने की सामूहिक शपथ दिलाई गई।



























