इटारसी | शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में “हर घर तिरंगा अभियान 2026” के तहत एक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली में एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। रैली महाविद्यालय प्रांगण से शुरू होकर सरदार पटेल चौराहा और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः कैंपस में संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा थामे कैडेट्स ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “घर-घर तिरंगा—हर दिल तिरंगा” के नारों से पूरे शहर में देशभक्ति का माहौल पैदा किया।
रैली के समापन पर महाविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों और कैडेट्स द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसका समापन राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। रैली का नेतृत्व एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. मनीष कुमार चौरे, सीटीओ श्रीमती श्रुति, खेल अधिकारी संजीव कैथवास और एनएसएस अधिकारी डॉ. आशुतोष मालवीय ने किया। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।











