इटारसी। श्रमिकों के हितों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले प्रगतिशील श्रमिक महासंघ नर्मदापुरम संभाग के सक्रिय सदस्य मुरारी लाल शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने श्रमिक नेता मुईन उद्दीन कुरैशी का तवानगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय स्पोट्र्स क्लब नर्मदापुरम के तवानगर में हुए निर्वाचन में श्री कुरैशी माइक्रो पर्यवेक्षक के रूप में विशेष तौर पर पधारे हुए थे। इस दौरान उनके द्वारा श्रमिकों के कल्याण और हित में लगातार किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से प्रसन्न होकर कर्मचारी साथियों ने यह भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया।











