- – राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में सड़कों पर उतारा युवाओं का सैलाब
नर्मदापुरम। मध्यप्रदेश कल, आज और कल विषय पर आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सम्मलित होने आये भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का नर्मदापुरम आगमन पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष दीपक महालहा के नेतृत्व में जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के काफिले में भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी रोहित चहल एवं भाजयुमो मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वैभव पवार सहित प्रदेश के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नगर आगमन पर युवाओं में जोश सड़कों पर दिखाई दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष की नगर में आगवानी भाजयुमो के प्रदेश मंत्री प्रांशु राने, जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने की। प्रथम स्वागत हैप्पी मैरिज गार्डन के पास हुआ। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष रूपेश राजपूत, मनीष परदेशी, गौरव नायक, अंकित सैनी, शिवम शर्मा सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने फूल बरसाकर माला पहनाकर, आतिशबाजी करके एवं पुष्प गुच्छ भेंट करके भव्य स्वागत किया। यहां से ढोल और डीजे के धुन पर रैली निकालकर कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का काफिला आगे बढ़ा।
मीनाक्षी चौक पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मेंद्र राठौड़ ने अपने साथियों के साथ 51 किलो का फूलों के हार पहनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। नर्मदा महाविद्यालय के सामने मंडल अध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल ने मंडल पदाधिकारियों के साथ भगवा गमछा भेंट कर स्वागत किया गया। महाराणा प्रताप की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने हाथ जोड़ कर उन्हें प्रणाम किया।
भाजयुमो के जिला मीडिया सह-प्रभारी वीरू पटवा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के दौरान भाजयुमो के समस्त जिला पदाधिकारी, समस्त मण्डल अध्यक्ष सहित हजारों के तादात में युवा एकत्र हुए। नमन नर्मदा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल ने गार्डन के प्रवेश द्वार पर आगवानी कर राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित समस्त प्रदेश के पदाधिकारियों का स्वागत किया। यहां आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन में देर रात तक सैकड़ो की तादात में लोग मौजूद रहे।